पप्पू यादव की रिहाई असत्य पर सत्य की जीत है
जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद पप्पू यादव 32 साल पुराने एक मामले में विगत पाँच महीनो से जेल में कैद थे ,जिसके बाद मधेपुरा कोर्ट ने उन्हें बाईज्जत बरी कर दिया है , जाप सुप्रीमो पप्पू यादव के बाईज्जत बरी होने के खबर मिलने के बाद उनके पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतको में हर्ष का माहौल हैं , जन अधिकार पार्टी के छात्र जिलाध्यक्ष आकाश कुमार सिंह ने जाप सुप्रीमों पप्पू यादव के रिहाई पर हर्ष जताते हुए कहा कि बिहार सरकार द्वारा षड्यंत्र के तहत 32 साल पुराने एक मामले में उन्हें जबरदस्ती जेल भेज दिया गया था , जाप के छात्र जिलाध्यक्ष आकाश कुमार सिंह ने कहा कि जाप सुप्रीमों पप्पू यादव कोरोना काल मे गरीबों, असहायों का लगातार मदद कर रहे थे और सरकार के कुरूतियों को भी उजागर कर रहे थे ,अपनी नाकामी को छुपाने के लिए बिहार सरकार ने पप्पू यादव को जेल भेजवा दिया था , जाप के छात्र जिलाध्यक्ष आकाश कुमार सिंह ने कहा कि न्यायालय पर पूर्ण भरोसा था कि हमलोगों को न्याय जरूर मिलेगा ,जाप के छात्र जिलाध्यक्ष आकाश कुमार सिंह ने पप्पू यादव के रिहाई को असत्य पर सत्य की जीत बताया हैं , जाप के छात्र जिलाध्यक्ष आकाश कुमार सिंह ने कहा कि जन अधिकार पार्टी के एक एक कार्यकर्ता और राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव जी हमेशा लोगो की मदद और सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठती रहेगी.

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।