पचरुखी:- मुखिया प्रत्याशी के नामांकन में उमड़े समर्थक
पचरुखी । प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न पंचायत से प्रत्याशियों ने मंगलवार को मुखिया पद के लिए नामांकन किया । इस दौरान नामांकन करने वालों में सुरबाला पंचायत से विनोद सिंह की पत्नी ज्ञान्ति देवी ने मुखिया पद के लिए नामांकन किया । वही भटवलिया पंचायत से विजय यादव की पत्नी डॉ कुमारी पल्लवी ने मुखिया पद के लिए नामांकन किया । सुरवाला पंचायत से विनय सिंह की पत्नी अनीता देवी ने मुखिया पद के लिए नामांकन किया। नामांकन के दौरान प्रखंड मुख्यालय के समीप समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली । मौके पर सभी नेताओं के समर्थन में समर्थक मौजूद रहे। नेताओं ने मीडिया के सामने अपनी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।


कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।