Breaking News

मोतिहारी दिव्यांगजनों के उत्थान कार्यक्रम का सांसद, विधायक व डीएम ने किया उद्घाटन

 



सिद्धान्त गुप्ता/ मोतिहारी


राधा मोहन सिंह सांसद पूर्वी चंपारण ,  प्रमोद कुमार मंत्री गन्ना उद्योग एवं विधि विभाग एवं शीर्षत कपिल अशोक, जिलाधिकारी, मोतिहारी के द्वारा  बुनियाद केंद्र, मोतिहारी के प्रांगण में दिव्यांग जनों के उत्थान कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन कर किया गया। भारत सरकार, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की एडिप योजनान्तर्गत स्थानीय क्षेत्र विकास सांसद निधि एमपीलैड के सहयोग से निशुल्क मोटर चालित ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

 सांसद प्रतिनिधि डॉ लाल बाबू प्रसाद ने जानकारी देते हुए कहा कि आज 71 लाभुकों को मोटर चालित ट्राई साइकिल का वितरण किया गया है ।

उन्होंने बताया कि प्रति मोटर संचालित ट्राई साइकिल का कीमत ₹42000 है ।जिसमें से ₹25000 भारत सरकार एवं ₹17000 स्थानीय क्षेत्र विकास सांसद निधि( एमपीलैड) द्वारा सहयोग प्रदान किया गया है ।

आयोजन कर्ता भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) , सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र का मिनिरत्न उपक्रम,कानपुर द्वारा किया गया है,जिलाप्रशासन ,

मोतिहारी के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल हुआ है । इस अवसर पर 

कृष्ण नंदन पासवान विधायक हरसिद्धि ,श्याम बाबू यादव पिपरा कोठी,सचिंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व  विधायक कल्याणपुर, प्रकाश स्थाना जिला अध्यक्ष बीजेपी ,डॉ लालबाबू प्रसाद ,महामंत्री -सह-सांसद प्रतिनिधि ,बीजेपी संजीव सिंह आदि उपस्थित थे ।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।