मोतिहारी:- मुजीब बालिका उच्च विद्यालय में स्वर्ण जयंती समारोह मनाई गई
- संस्थापक स्व कुमार कमला सिंह के मूर्ति का हुआ अनावरण
सिद्धान्त गुप्ता / मोतिहारी
आज मंगलवार को पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में मुजीब बालिका प्लसप टू विद्यालय में स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर स्व. कुमार कमला सिंह के मूर्ति का हुआ अनावरण किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय कुमार चौधरी , शिक्षा मंत्री बिहार सरकार, व गन्ना मंत्री प्रमोद कुमार, केसरिया विधायक शालिनी मिश्रा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। मौके पर विद्यालय के छत्राओं द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया । स्कूल के प्रधानाध्यापक विजय सिंह समेत अन्य शिक्षकों ने अतिथियों के समक्ष शिक्षा से जुड़ी अपनी बातों को बेहतर तरीके से रखा । इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक द्वारा लिखित पुस्तक का भी विमोचन किया गया।
इसी बीच कार्यक्रम के दौरान शिक्षक बहाली मोर्चा के अभ्यर्थियों विनीत कुमार, संदीप कुमार, रितेश कुमार द्वारा बिहार में चल रहे शिक्षक बहाली को जल्द पूरा कर सातवें चरण की बहाली शुरू करने की मांग की गई, स्थानीय पत्रकार सिद्धान्त गुप्ता द्वारा अभ्यर्थियों की बातों को प्रमुखता से मंत्री विजय कुमार चौधरी तक पहुँचाया गया। तब शिक्षा मंत्री ने पंचायत चुनाव बाद पुनः बहाली प्रकिया शुरू करने की बात कहीं ।
मौके पर शिक्षा मंत्री बिहार सरकार,विजय कुमार चौधरी, गन्ना मंत्री प्रमोद कुमार, केसरिया विधायक शालिनी मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, जदयू जिलाध्यक्ष रतन सिंह पटेल, अमरेंद्र सिंह, बबन कुशवाहा, डॉ आर के गुप्ता, दिनेश गुप्ता, सहित कई नेता व कार्यकर्ता के साथ सैकड़ों की संख्याओं में छात्राएं उपस्थित थीं। वहीँ मौके पर सुरक्षा का कमान टाउन थाना इंस्पेक्टर विजय कुमार राय ने संभाल रखी थी।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।