SSB के द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को ले ब्यूटीशियन प्रशिक्षण का हुआ आरंभ
*:-71 वी वाहिनी के कमांडेंट देव आनंद ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ*
अजीत कु. सिंह/मोतिहारी(पु.चम्पारण)
आदापुर,भारत-नेपाल सीमा पर 71 वी वाहिनी के द्वारा लोगों के बीच किए जा रहे जनकल्याणकारी प्रोग्राम तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश के तहत चलाए जा रहे विभिन्न तरह के प्रोग्राम में आज एक खास प्रोग्राम ब्यूटीशियन प्रशिक्षण आरंभ किया गया है जिसका मकसद सीमा क्षेत्र में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है l इसी के तहत आज 71 वी वाहिनी के कमांडेंट देव आनंद के तत्वाधान में सशस्त्र सीमा बल चौकी कोरैया के प्रांगण में रमा फाउंडेशन के निर्देशन में 20 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स का प्रारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया, जिसमें विभिन्न सीमा चौकी के क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 12 युवतियां तथा महिलाएं इससे लाभान्वित होंगी, आपको बताते चलें कि यह ब्यूटीशियन कोर्स एस एस बी के द्वारा निशुल्क कराया जा रहा है तथा इसकी कुल अवधि 20 दिनों की है इस तरह के प्रोग्राम चलाने से क्षेत्र की महिलाएं अपने पैरों पर खड़े होकर आत्मनिर्भर हो सकेंगी तथा वे अपने परिवार तथा अपने बच्चों को आगे बढ़ाने में आत्मनिर्भर हो सकेंगी साथ ही साथ अपने बच्चे या परिवार के किसी भी सदस्य के बॉर्डर से संबंधित किसी भी प्रकार के गलत कार्य या किसी भी अन्य प्रकार के गलत कार्यों में शामिल होने से रोक पाने में सक्षम होंगी l एसएसबी द्वारा समय समय पर चलाए जा रहे लोक कल्याणकारी योजनाएं से सीमावर्ती क्षेत्र के जनता में काफी खुशी व्याप्त है तथा लोग यह बराबर मांग कर रहे हैं कि सशस्त्र सीमा बल की तरफ से इसी प्रकार के जन लोक कल्याणकारी योजनाएं लगातार चलाई जानी चाहिए ताकि उन्हें विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण मिले जिससे वे अपने पैरों पर खड़े होकर आत्मनिर्भर हो सके l भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में भारतीय सीमावर्ती गांव के लोग में काफी गरीबी तथा अशिक्षा व्याप्त है तथा रोजगार के साधन उपलब्ध नहीं हो पाने के कारण वह जाने अनजाने में तस्करों के लिए कैरियर का कार्य करने में लग जाते हैं जिसके बारे में समय-समय पर ग्राम स्तरीय बैठक के द्वारा भी उनको सूचित किया जाता है कि वह गलत कार्य में शामिल ना हो l इस पावन अवसर पर सत्यकाम तोमर सहायक कमांडेंट, चन्दन कुमार सहायक कमांडेंट, उपनिरीक्षक गोपाल सिंह , सहायक उपनिरीक्षक संदीप, सहायक उपनिरीक्षक हैदर , कैंप के दर्जनों जवान समेत कोर्स में शामिल हो रहे प्रतिभागियों के परिवार के सदस्य भी मौजूद थे l
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।