Breaking News

छपरा में चिल्लाती रही महिला, साड़ी खींचते रहे मनचले, VIDEO वायरल होने पर चार गिरफ्तार


अपने क्षेत्र  की खबरों के लिए डाउनलोड करें बिहार खबर (Bihar Khabars) ऐप


🔴 मशरक न्यूज (बिहार)

अपने क्षेत्र  की खबरों के लिए डाउनलोड करें बिहार खबर (Bihar Khabars) ऐप


*✍️..छपरा :* छपरा से एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है। यहां एक महिला के साथ सरेराह ही अश्लीलता की हदें पार कर दी गईं। महिला चिल्लाती रही और आधा दर्जन मनचले उसकी साड़ी खींचते रहे। अभद्रता की हदें पार करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट्स से छेड़खानी करते रहे और वह अपने आप को किसी तरह बचाती रही। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हुआ तो पुलिस भी फास्ट हुई। चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तस्वीरें बताया जा रहा है कुछ छह मनचले मौके पर थे। वीडियो में दिख रहा है कि मनचलों ने अश्लीलता की हदें पार कर दीं हैं। 

अपने क्षेत्र  की खबरों के लिए डाउनलोड करें बिहार खबर (Bihar Khabars) ऐप

इस दौरान महिला को बचाने के लिए बाइक चला रहा युवक भागने की कोशिश करता रहता है। वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो साइबर टीम को लगाया गया। इसके बाद पता चला कि मामला दरियापुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मण चक चंवर का है। महिला अपने पुरुष मित्र के साथ बाइक पर आयी थी। इसी दौरान कुछ युवकों ने उसके साथ अश्लीलता की हदें पार कर दी थीं। सारण पुलिस द्वारा वायरल वीडियो की सूचना प्राप्त होने के 8 घंटे के अंदर घटनास्थल का सत्यापन कर सभी 6 अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है।वायरल वीडियो में शामिल 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है,शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी शीघ्र ही संभावित है. दो दिन पहले महिला के साथ छेड़खानी का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस तक भी पहुंच गया। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सारण के एसपी संतोष कुमार ने साइबर क्राइम एंड सोशल मीडिया यूनिट की विशेष टीम गठित कर जांच का आदेश दिया। 6 अभियुक्तों में से पुलिस ने 4 को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि इस मामले में दरियापुर थानाध्यक्ष ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। एसपी ने बताया कि महिला के साथ छेड़खानी के आरोप में वायरल वीडियो से की गई पहचान के आधार पर गिरफ्तार चार अभियुक्तों में दरियापुर थाना क्षेत्र के अकिलपुर गांव के राकेश कुमार, सामनचक के अरविंद कुमार, नीतीश कुमार, अमोद कुमार शामिल है। उन्होंने बताया कि वहीं इस मामले में दो अन्य अभियुक्तों की पहचान की गई है। दरियापुर थाना क्षेत्र के अखिल पुर गांव निवासी विद्या राय के पुत्र धर्मेंद्र कुमार व किशोर राय के पुत्र गुड्डू राय का भी नाम इसमें शामिल है।

अपने क्षेत्र  की खबरों के लिए डाउनलोड करें बिहार खबर (Bihar Khabars) ऐप


कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।