हत्या या हादसा! घर से 150 मीटर दूर कुएं से मिली 4 साल के मासूम फैजान की लाश, खेलते-खेलते अचानक हो गया था गायब
धनरुआ थाने के हजरतसाई निवासी मो. जुमेद आलम का चार वर्षीय पुत्र मो. फैजान का शव शुक्रवार की सुबह गांव के एक कुएं से बरामद किया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एएसपी वैभव शर्मा, थानाध्यक्ष दीनानार्थ ंसह को परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
इस संबंध में पुलिस को दी गयी लिखित के बाद शव को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। उसके शव को खाक ए मिट्टी को सुपुर्द कर दिया गया। बीते गुरुवार की शाम मो. फैजान आसपास के बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। खेलते खेलते फैजान अचानक वहां से गायब हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं अता पता नहीं चल पाया। परिजनों के साथ अन्य ग्रामीणों ने गांव व उसके आसपास नदी ,पोखर व तालाब में फैजान की खोजबीन की थी लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया।
शुक्रवार की सुबह घर से 150 मीटर उत्तर एक खेत के पास कुएं में पानी के ऊपर उपलाता हुआ शव को ग्रामीणों ने देखा। बाद में ग्रामीणों के प्रयास से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। सूचना पाकर मौके पर एएसपी वैभव शर्मा व थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच मामले की छानबीन की। थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया कि फैजान के शव को देखने के बाद प्रथम दृष्टया डूबने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। इस संबंध में अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज कर लिया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।