बेगूसराय में गोदाम के अंदर बने तहखाने से 30 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, जेल में बंद है शराब माफिया भुल्ला सिंह, भाई संभाल रहे धंधा
बेगूसराज में रिफाइनरी ओपी के हरपुर ढाला के समीप शुक्रवार की देर शाम उत्पाद विभाग की पुलिस ने भुल्ला सिंह के एक गोदाम में छापेमारी कर 307 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने एक इंडिका कार को भी जब्त किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी टीम का नेतृत्व उत्पाद थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार कर रहे थे। बरामद शराब की बाजार कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गयी है। उत्पाद विभाग इसे अपनी बड़ी सफलता मान रही है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्तचरों की सटीक सूचना पर छापेमारी की गयी तो गोदाम व उनके अंदर बनाये गये तहखाने से शराब की बड़ी खेप बरामद की गयी। उन्होंने बताया कि शराब के इस अवैध कारोबार का मुख्य सरगना जेल में बंद कुख्यात व शराब तस्कर भुल्ला सिंह है जो फिलहाल जेल में बंद है। वर्तमान में उसका छोटा भाई सोनू कुमार के अलावा रूपेश कुमार उर्फ टेनी शराब तस्करी के इस अवैध धंधे का संचालन कर रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।