Breaking News

कार्तिक पूर्णिमा: स्नान के दौरान डूबने से बेगूसराय, सासाराम और छपरा में तीन बच्चियों समेत 9 लोगों की मौत

 



कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने के लिए शुक्रवार को लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। बिहार की राजधानी पटना में तो गुरुवार देर शाम से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। इसी बीच राज्य के तीन जिलों में स्नान करने के दौरान डूबने से 9 लोगों की मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार बेगूसराय के नावकोठी में तीन युवक बूढ़ी गंडक में डूब गए, जिनमें से दो युवकों की लाश बरामद कर ली गई है। वहीं सासाराम में कुदरा नदी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गई। मृतकों में दो सहोदर बहने हैं, जबकि एक चचेरी बहन है। इसके अलावा छपरा के दिघवारा आमी गंगा घाट पर तीन लोग डूब गए, जिनमें से दो का शव बरामद कर लिया गया है।  

बता दें कि पटना के गंगा घाट पर मेले सा माहौल गुरुवार रात से ही बन गया। घाट पर श्रद्धालुओं के साथ-साथ पुजारी और भक्तों का भी जुटान हो गया था। कार्तिक पूर्णिमा के दिन कलेक्ट्रेट परिसर और गंगा घाटों पर ‘भूत खेला’ का आयोजन हुआ। 


कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।