कोटवा:- घर मे लगी आग लाखो की संपत्ति जल कर राख
मुन्ना कुमार श्रीवास्तव /कोटवा
कोटवा प्रखण्ड क्षेत्र बेलवामाधो वार्ड नम्बर 14 मंगलवार दोपहर करीब दो बजे एक घर में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि पल भर मेंं ही लाखो का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार के सामने रोजी रोटी और छत का संकट खड़ा हो गया है। कोटवा क्षेत्र के बेलवामाधो गांव निवासी नागा पासवान के फुस के घर में दोपहर दो बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। कपड़ा, बिस्तर, चारपाई, राशन व अन्य सामान जलकर राख हो गया। नागा पासवान गांव में ही मजदूरी करने गए थे, घर से थोड़े दूरी पर उनकी पत्नी धान काट रही थी। अचानक छप्पर से धुंआ निकलता देख पत्नी ने शोर मचाया तब तक आग धधक उठी। आग इतनी तेज थी की जब तक कोई आता तब तक लाखो की संपत्ति जल कर राख में तब्दील हो गया ।ग्रामीणों ने किसी तरह आग को काबू में किया । घर के पीछे लगे गन्ने की खेत मे आग पहुच जाती तो हो जाती बहुत बड़ी अनहोनी ।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।