पटना: एक-एक कर अपने दोंनों बच्चों को महिला ने कुएं में फेंका, फिर खुद भी कूद गई, तीनों की मौत
बिहार की राजधानी पटना से सटे बिक्रम नगर पंचायत के असपुरा स्थित धर्मकांटा के पास एक पुराने कुएं में महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार करीब दो बजे दोपहर की है। मृतका की पहचान अबतक नहीं हो पाई है। पुलिस घटना की तहकीकात में जुटी हुई है।
महिला के दोनों बच्चों के साथ कुएं में कूदने की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं। स्थानीय लोगों को जैसे ही जानकारी मिली वो कुएं के पास जमा हो गए। आनन फानन में महिला और उसके बच्चों के शवों को कुएं से निकाला गया। वहीं लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार दोपहर में एक महिला आसपुर धर्मकांटे के पास कुएं पर पहुंची। उसके साथ करीब डेढ़ साल और तीन साल के बच्चे भी थे। बच्चों को अपने हाथों से नल का पानी पिलाने के बाद उसने पहले छोटे बेटे को कुएं में फेंक दिया, उसके बाद 3 साल के बड़े बेटे को कुएं में ढकेला और फिर खुद भी कूद गई।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।