Breaking News

गड़खा:- ट्रेक्टर की ठोकर से युवक की मौत, सड़क जाम



गड़खा। छपरा मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर गड़खा थाना क्षेत्र के भैसमरा के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर की ठोकर से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पीरौना दी है निवासी स्वर्गीय वकील माझी के 19 वर्षीय पुत्र अमरजीत मांझी के रूप में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अमरजीत अपने घर से अलोनी जा रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में ग्रामीणों ने इलाज के लिए हॉस्पिटल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव पोस्मार्टम होकर आने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 722 भैसमरा के समीप शव रख कर सड़क जाम कर दिया। मृतक के परिजन को सरकारी सहायता एवं ट्रैक्टर चालक पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

 

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।