पटना में पांच नये कोरोना संक्रमित मिले
बिहार में पांच नये कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान मंगलवार को पटना में हुई। वहीं, राज्य के शेष 37 जिलों में नये कोरोना संक्रमित नहीं मिले। राज्य में पिछले 24 घंटे में एक लाख 80 हजार 902 सैंपल की कोरोना जांच की गयी। संक्रमण दर शून्य रही जबकि स्वस्थ होने की दर 98.66 फीसदी पर स्थिर रही। इस दौरान राज्य में एक संक्रमित मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो गए। किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई। राज्य में वर्तमान में कोरोना के 44 सक्रिय मरीज इलाजरत हैं। कोरोना के पहले व दूसरे चरण में अबतक राज्य में 7 लाख 26 हजार 198 संक्रमितों की पहचान हो चुकी है। इनमें से 7 लाख 16 हजार 488 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित 9663 मरीजों की मौत हो चुकी है।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।