Breaking News

छपरा में वोट मांगने निकले मुखिया पति की गाड़ी पर बम से हमला, बाल-बाल बची जान

 



बिहार के छपरा में पत्‍नी के लिए वोट मांगने निकले निवर्तमान मुखिया के पति पर बम से जानलेवा हमला हुआ है। बदमाशों ने मुखिया की स्‍कार्पियो गाड़ी पर अचानक बम फेंक दिया। इस हमले में मुखिया पति की गाड़ी धू-धू कर जल उठी। 


मिली जानकारी के अनुसार सतुआ पंचायत की निवर्तमान मुखिया पार्वती देवी के पति सुरेश शाह अपनी पत्‍नी के लिए चुनाव प्रचार करने निकले थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन्‍हें घेर लिया और उनकी स्‍कार्पियो गाड़ी पर बम फेंक दिया। वारदात में सुरेश साह की जान बाल-बाल बच गई। उन्‍होंने तत्‍काल पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस छानबीन में जुट गई है।


कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।