Breaking News

फेनहारा/पुर्वी चंपारण :- बिजली के तार से लगी आग छह पशु की जलने से हुई मौत

 



गुलशन कुमार सिंह/फेनहारा/पुर्वी चंपारण फेनहारा प्रखंड के रूपौलिया पंचायत के वीरता गाँव के निवासी जयकिशुन राम के घर में बिजली के तार से रात्री तीन बजे लग गई आग ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक  छह पशु चार बकड़ी एक गाय और एक भैस की जलने से हुई मौत दो पशु की हालत गंभीर मौके पर अंचलाधिकारी अधिकारी बिजेंद्र सिंह  पहुँच कर जायजा लिया उन्होंने बताया कि घटना की भौतिक सत्यापन हेतु राजस्व कर्मी को जवाब देहि दी गई है जांच रिपोर्ट के आधार पर सरकार द्वारा मानक के अनुरूप दी जाने वाली अनुग्रह सहायता उपलब्ध कराई जाएगी वहां उपस्थित रूपौलिया पंचायत के मुखिया माला सिन्हा ने पहुंचकर घर वाले से मुलाकात की और उन्होंने कहा सरकार से मिलने वाली सहायता राशी जल्द से जल्द दिलवाने का प्रयास करेंगे

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।