Breaking News

दरियापुर पंचायत चुनाव में प्रत्यशियों की जुटी भीड़




दरियापुर प्रखण्ड मुख्यालय पर पंचायत चुनाव के नामांकन के चौथे दिन प्रत्याशियों की भीड़ की लंबी कतार प्रत्येक पद विशेष काउंटर के सामने खड़ी होकर अपनी बारी आने का इंतजार कर रही है वही समर्थक अपनी प्रत्याशियो के नाम का विजय घोषणा की नारा से गुंजायमान कर रहे है गांव की अपनी सरकार बने इस बात की सोच महात्मा गांधी ने दी जिसका नतीजा है आज पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया में गांव के हर वर्ग के लोग उत्साहित और राजनीति बातें करते नजर आ रहे है


 नामांकन के चौथे दिन मुखिया पद से 55 पंचायत समिति सदस्य पद पर 90 सरपंच 43,वार्ड सदस्य पद पर 101 तथा पंच पद पर 93 लोगों ने अपना नामांकन पर्चा को भरा वही हरिहरपुर पंचायत से  मुखिया के पद पर राजेन्द्र सिंह नाथा छपरा पंचायत से डॉ सत्येंद्र नारायण सुमन,जितवारपुर पंचायत से शाहिना परवीन तथा नाथा छपरा पंचायत से पंचायत समिति सदस्य के पद पर नीलू देवी मतिहान पंचायत से मुखिया के पद पर चन्द्र शेखर सिंह ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया



कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।