Breaking News

पूर्व विधायक व आईएएस अधिकारी को सजा मिलने तक लड़ती रहूंगी... रेप पीड़िता ने किया ऐलान

  


रेप पीड़िता ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर कुछ सफेदपोशों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वायरल वीडियो में पीड़िता का कहना है कि कुछ लोग अपनी स्वार्थ सिद्धि के लिए आरोपितों को बचाने का षड्यंत्र रच रहे हैं। ऐसे लोगों को माफ नहीं किया जाएगा। आरोपी पूर्व विधायक और आईएएस अधिकारी को सजा मिलने तक लड़ती रहूंगी।

पीड़िता का कहना है कि इस मामले में कोर्ट में परिवाद दर्ज कराते हुए अपने बेटे का डीएनए टेस्ट कराने की मांग की हूं। डीएनए टेस्ट में सब कुछ साफ हो जाएगा कि मेरे साथ दरिंदगी हुई थी। दरिंदगी के चलते ही मैंने एक बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे को पिता को पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए। वहीं दूसरी ओर रूपसपुर थाने में रविवार की देर रात तक इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी थी।

रुपसपुर थाना प्रभारी का कहना था कि अबतक कोर्ट का कोई आदेश नहीं मिला है। कोर्ट का आदेश प्राप्त होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, दरिंदगी के बाद रेप पीड़िता प्रयागराज में रह रही है।


कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।