शहर में पहली बार कदम्ब छठ घाट, मिस्कॉट पर भगवान भास्कर सूर्यदेव का प्रतिमा होगा स्थापित
अजीत कु.सिंह/मोतिहारी, पु.चम्पारण
मोतिहारी शहर में पहली बार कदम्ब छठ घाट, मिस्कॉट पर भगवान भास्कर सूर्यदेव का प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय पूर्व में लिया गया था। आज उसी क्रम में ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी सुधीर कुमार गुप्ता ने बताया कि, सूर्योपासना के महान आस्था छठ पर्व के अवसर पर भगवान भास्कर सूर्यदेव की मूर्ति जयपुर के कुशल कारीगरों द्वारा संगमरमर निर्मित भव्य प्रतिमा का आगमन दिनांक 8-11-2020 को हो गया है।
जिसके लिए एक शोभायात्रा दिनांक 09-11-2021 को जानपुल चौक से सुबह 7:00 बजे से निकलकर गाजे-बाजे के साथ पुष्प वर्षित कर श्रद्धालुओं द्वारा साईं मंदिर मिस्कॉट कदम्ब छठ घाट पर में लाया जाएगा ।जिसमें शहर के सभी श्रद्धालु माताओं, बहनों, भाइयों से श्री साईं बाबा ट्रस्ट के तरफ से निवेदन है कि, इसमें शामिल होकर पुण्य के भागी बने।
इस शोभा यात्रा कार्यक्रम को करने के लिए रूपरेखा तैयार की गई, जिसमें साईं बाबा ट्रस्ट के ट्रस्टी सुदामा प्रसाद, रवि अग्रवाल, अध्यक्ष अमित सेन, संजय कुमार टून्ना ,सुमित कुमार, आशुतोष कुमार, पारस प्रसाद स्वर्णकार, दीपक कुमार पांडे एवं अन्य श्रद्धालु भक्त शामिल थे।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।