Breaking News

पताही पुलिस ने आधा दर्जन शराब भट्टी को किया नष्ट



फ़ोटो पताही के मोतिया नदी किनारे शराब भट्टी को नष्ट करती पुलिस


राजा कुमार साह /पताही पुर्वी चम्पारण।


मौर्यध्वज:- पताही पुलिस ने थाना क्षेत्र के आधा दर्जन स्थानों पर छापेमारी कर एक दर्जन से अधिक देशी शराब भट्टी को नष्ट किया है , पुलिस ने सोमवार को परसौनी मोतिया नदी के सरेह , सिसहनी घाट , महमदा , इनकार धगरटोली सहित कई स्थलों पर छापेमारी कर देशी शराब भट्टी को नष्ट कर शराब बनाने वाले उपकरण को जपत किया है , थाना अध्यक्ष चन्दिरका प्रसाद ने बताया कि वरीय पदाधिकारियो के निर्देश पर थाना क्षेत्र के कई स्थलों पर छापेमारी कर देशी शराब भट्टी को नष्ट किया गया है साथ ही देशी शराब बनाने वाले उपकरण को जपत किया है , छापेमारी में मधुबन इंस्पेक्टर मुकेश चन्द्र कुँवर , पताही थाना अध्यक्ष चन्दिरका प्रसाद , पचपकरी ओपी प्रभारी संजीव कुमार , दारोगा लालसाहेब , अजित कुमार गुप्ता , सहित पुलिस बल शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।