सुरुचि को जहर देकर हत्या मामले में मृतिका के पिता के बयान पर दर्ज हुआ प्रथमिकी
- मृतिका के पति एवं सास पर दहेज को लेकर जहर खिला हत्या का लगा आरोप।
- गम्हरिया गांव से शनिवार को पुलिस ने सीएससी सेंटर से बरामद किया था सुरुचि का शव
राजा कुमार साह/पताही पुर्वी चम्पारण।
मौर्यध्वज:- पताही थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव के 21 वर्षिय विवाहिता सुरुचि कुमारी को दहेज को लेकर ससुराल वालों द्वारा जहर देकर हत्या मामले में , मृतका सुरुचि के पिता अजय कुमार झा के आवेदन पर पुलिस ने प्रथमिकी दर्ज कर आरोपी के गिरफ्तारी हेतु छापेमारी कर रही है , थाना अध्यक्ष चन्दिरका प्रसाद ने बताया गम्हरिया गांव के नीरज झा के सीएससी सेंटर से बरामद सुरुचि के शव बरामद मामले में मृतिका सुरुचि के पिता के आवेदन पर सुरुचि को दहेज को लेकर जहर खिला हत्या करने का कांड संख्या 207/21दर्ज हुआ है , जिसमे सुरुचि के पति नीरज झा एवं उसके सास को आरोपी बनाया गया है , मृत्तिका के पिता द्वारा थाने में दिए गए आवेदन में कहा है कि 8 फरवरी 2018 को अपने पुत्री सुरुचि की शादी गम्हरिया गांव के नीरज झा के साथ हिन्दू रीति रिवाज से किया था , शादी के बाद से ही उसके सास एवं पति मेरे बेटी को दहेज के लिये प्रताड़ित करते थे , और शुक्रवार के देर रात्रि दोनों ने मिलकर मेरे बेटी को जहर देकर हत्या कर शव को सीएससी में छुपा फरार हो गए , थाना अध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के गिरफ्तारी हेतु पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है ।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।