SDM और DSP ने चौकीदार और पुलिसकर्मियों के साथ विधि व्यवस्था, आदर्श आचार संहिता से सम्बंधित बैठक की
राजा कुमार साह / पताही पुर्वी चम्पारण।
मौर्यध्वज:- चिरैया थाना में पहुंचे। SDM और DSP ने चौकीदार और पुलिसकर्मियों के साथ विधि व्यवस्था, शराबबंदी, आसन्न चुनाव , आदर्श आचार संहिता से सम्बंधित बैठक की । सभी चौकीदारों को एक फॉर्मेट दे कर नियमित रूप से शराब बंदी के मामलों में सूचना उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया गया । काम में लापरवाही करने वाले तीन चौकीदारों से पूछताछ किया गया। सभी पुलिस पदाधिकारियों से नियमपूर्वक काम करने का निर्देश दिया गया । आसन्न पँचायत चुनाव के दृष्टिकोण से थाना प्रभारी , चिरैया को निरोधात्मक करवाई सुनिश्चित करने , आदर्श आचार संहिता का पालन करने और छठ पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था बनाये रखने का भी निर्देश दिया गया ।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।