Breaking News

कोविड की तीसरी लहर से बचाव को टीकाकरण जरूरी: सीएस



- जागरूकता के साथ जिले के लोगों का हो रहा है कोविड टीकाकरण


- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हो रहा कोविड टीकाकरण


 अजीत कु.सिंह/मोतिहारी,पु. चम्पारण

कोविड एक संक्रामक महामारी है। टीकाकरण व कोविड प्रोटोकॉल का पालन करके इसके प्रभाव को कम किया जा सकता है।" यह कहना है पूर्वी चम्पारण के सिविल सर्जन डॉ अंजनी कुमार का।उन्होंने बताया कि जनता को कोविड की तीसरी लहर से बचाव के लिए जागरूकता के साथ जिले में टीकाकरण किया जा रहा है। जिसका लाभ सभी लोगों को लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि जिले के मेहसी , आदापुर समेत कई प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, स्कूलों, में कोविड-19 जाँच व टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध है। जिले में प्रचार प्रसार एवं जागरूकता के माध्यम से कोविड टीकाकरण किया जा रहा है। जिसके कारण अब लोग सुरक्षित हो रहे हैं।


 - गीतों के माध्यम से किया जा रहा है जागरूक:

आदापुर प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार सहनी ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में 9 टू 9 टीकाकरण राजकीय प्राथमिक विद्यालय श्यामपुर में कोविड-19 का टीका दिया जा रहा है। केयर इंडिया प्रखंड प्रबंधक श्रीनारायण सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार गीतों के माध्यम से भी जागरूक किया जा रहा है ।

जिससे प्रभावित होकर पर्व में घर आए प्रवासी अपना वैक्सीनेशन का कार्य करवा रहे हैं। आज अभी तक 25 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।


- टीका सुरक्षित पूर्ण है, इसके प्रति मन में कोई भ्रम न पालें:

मेहसी प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शिवभूषण कुमार के नेतृत्व में लोगों का कोविड टीकाकरण किया जा रहा है। कोविशील्ड एवं कोवैक्सीन की पहली, एवं दूसरी डोज़ दी जा रही है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि वैसे लोग जो टीकाकरण से वंचित है,टीका लिए बिना भी खुद को सुरक्षित समझ रहे हैं वो अपना औऱ अपने परिवार के जीवन के लिए भी खतरा पाल रहे हैं। कोविड का टीका सुरक्षित है। इसके प्रति मन में कोई भ्रम न पालें। टीकाकरण एक हथियार है।  इसके बिना पूर्ण सुरक्षा सम्भव नहीं है। 


केयर के ब्लॉक मैनेजर दिनेश चन्द्र यादव ने  लोगों से अपील करते हुए कहा कि पहले डोज़ के बाद अब दूसरी डोज़ भी लें। बिना डरे दोनों कोविड 19 का टीका अवश्य लें व आनेवाले कोरोना वैरियंट से खुद के साथ परिवार ,समाज को सुरक्षित करें।


- टीकाकरण के बाद भी करना है कोरोना प्रोटोकॉल का पालन:

कोरोना से डरने की नहीं बल्कि सावधानी पूर्वक लड़ने की आवश्यकता है। बिना कारण भीड़ भाड़ में न जाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क जरूरी है, इसका प्रयोग करें।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।