छठ पूजा के पावन अवसर पर छठव्रतियों के लिए साड़ी एवं पूजन सामग्री का किया गया वितरण
कुंदन मिश्रा का रिपोर्ट।
सुगौली पु.च.
सुपर शक्ति टीएमटी सरिया परिवार व राष्ट्रीय वैश्य महासभा तथा कलवार सेवा समिति ट्रस्ट सुगौली के सौजन्य से सोमवार को राजा साह राम ज्योति देवी विवाह भवन के सभागार में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजन के शुभ अवसर पर छठव्रतियों के लिए साड़ी एवं पूजन सामग्री का वितरण किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ छठी मईया की जयकारा एवं छठ पूजा के मंगल गीत आई हुई छठव्रतियों के द्वारा किया गया इस मौके पर सुगौली चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अशोक कुमार ने सभी छठव्रतियों का वंदन एवं अभिनंदन किया तथा अपने हाथों से छठव्रतियों को साड़ी एवं पूजन सामग्री का वितरण किया साथ ही छठव्रतियों से संपूर्ण विश्व के सुख-शांति समृद्धि लिए आशीर्वाद मांगी गयी.वहीं छठी माता के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम करते हुए छठ पूजा के महत्व का गुणगान भी किया गया,इस अवसर पर राष्ट्रीय वैश्य महासभा युवा इकाई के प्रदेश महासचिव सह कलवार सेवा समिति ट्रस्ट सुगौली के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने छठी माता के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम करते हुए आये हुए सभी छठव्रतियों को प्रणाम कर साड़ी एवं पूजन सामग्री का वितरण किया वहीं उन्होंने ने बताया कि छठी माता की असीम दया से आज छठव्रतियों का सेवा किया जा रहा है, माता का आशिर्वाद सदा बना रहे और हम सब ऐसे ही हर वर्ष छठव्रतियों का सेवा करते रहे इसके लिए छठी माता से प्रार्थना एवं विनती भी किया साथ ही श्री गुप्ता ने बताया कि छठव्रतियों को दिये जा रहे साड़ी एवं पूजन सामग्री वितरण में कलवार सेवा समिति के सभी सदस्यों का भरपुर सहयोग मिला इसके लिए कलवार सेवा समिति के सभी सदस्यों को बहुत बहुत धन्यवाद एवं कोटिशः वंदन एवं अभिनंदन वहीं इस अवसर पर कलवार सेवा समिति सुगौली के अध्यक्ष मिथलेश कुमार गुप्ता महामंत्री कुनाल कुमार कोषाध्यक्ष डॉ प्रशांत कुमार कलवार सेवा समिति के संरक्षक सह राष्ट्रीय वैश्य महा सभा के प्रदेश सचिव दुर्गा भाष्कर सचिव पप्पू गुप्ता सोनू गुप्ता विक्रांत कुमार गौरीशंकर प्रसाद बंटी गुप्ता राहुल स्वेज विशाल कुमार ने भी छठव्रतियों को साड़ी एवं पूजन सामग्री का वितरण अपने हाथों से किया तथा छठव्रतियों से समाज के कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगी इस महान अवसर पर आई हुई सभी छठव्रतियों ने समाज के लोगों द्वारा किए गए इस कार्यक्रम के लिए बहुत बधाई एवं मंगल कामना दिए वहीं छठी माता से सबके कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगी कि छठी माता की दया आप सब पर बनीं रहे और समाज सेवा समिति हमेशा करते रहे इस पुनीत कार्य में सुपर शक्ति टी एम टी सरिया परिवार के द्वारा भी सहयोग किया गया इस पावन अवसर पर सुपर शक्ति परिवार के मार्केटिंग आँफिसर शुभम कुमार तथा चैम्बर आँफ कामर्स सुगौली एवं कलवार सेवा समिति सुगौली के सभी सदस्य उपस्थित थे ।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।