चार चक्का एवम बड़े वाहनों के एंट्री से घोड़ासहन मे लग रहा जाम।।
घोड़ासहन पूर्वी चम्पारण:
सीमावर्ती क्षेत्र में छठ पर्व के अवसर पर लोग हर रोज दूर दूर से खरीदारी करने के लिए बाजारों में आते है. जहाँ उनका घंटो जाम में फसे रह रहे है। हर रोज जाम लगने का एक मात्र कारण है, शहर के बीचो बीच से बड़ी भाड़ी गाड़ियां जैसे प्राइवेट बस एवं मालवाहक ट्रक का गुजरना।
बाजार में अतिक्रमण भी मुख्य कारणों में से एक है,छोटे छोटे दुकान रोड तक फैला हुआ हुआ है,जिसके वजह से सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है.जिसे दोनों तरफ से गाड़ियों को परिचालन होना मुश्किल हो जाता है। भीड़ के समय में भी प्रशासन हर जगह नदारत नजर आ रही है जाम के समय ट्रैफिक हटाने के लिए प्रशासन का न होना लोगो को कठिनाई उठानी पड़ती है। ज्ञात हो कि घोड़ासहन भारत नेपाल बॉर्डर से महत्वपूर्ण शहरों में एक है. बडे बाजार के तौर पर होने के वजह से नेपाल से हजारों के तदाद प्रति रोज लोग खरीदारी करने के लिए आते है जिसके वजह बाजारों में काफी भीड़ रहती है।
इस जाम से निजात पाने के लिए प्रशासन का एक प्रयास काफी होगा ताकि लोगो को ऐसी परेशानियों का सामना न करना पड़े ,रोड पर लगे अतिक्रमण को हटाकर और बड़े गाड़िया जैसे बस ,ट्रक को एक नियमित समय में ही बाजारों में प्रवेश का अनुमती दी जाए जिसके वजह से वेवजह जाम न लगे या बड़े गाड़ियों की अलग रास्ता निर्धारित किया जाता तो जाम से नियत्रण मिल सकता है। शहर के दुकानदारों को एक इसकी जानकारी दी जानी चाहिए कि सुबह नौ से शाम सात बजे तक कोई भी मालवाहक गाड़ी बाज़ार के बीचोबीच से न गुजरे ताकि जाम न लगे।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।