इस दमदार SUV पर पूरे 2.5 लाख रुपये की बचत, इंजन और फीचर्स में बेमिसाल
अगर आप एक कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह एक शानदार मौका हो सकता है। रेनो अपनी Duster एसयूवी पर 2.50 लाख रुपये तक बचाने का मौका दे रही है। यह ऑफर 30 नवंबर तक चलेगा। इस एसयूवी में आपको दमदार इंजन के साथ कई शानदार फीचर्स भी मिलते हैं। रेनो डस्टर का सीधा मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, और Nissan Kicks जैसी एसयूवी के साथ रहता है। आइए जानते हैं ऑफर की ज्यादा डिटेल्स
क्या है पूरा ऑफर
Renault Duster एसयूवी पर कंपनी 1.30 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स ऑफर कर रही
है। इसमें 50 हजार रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर, 50 हजार रुपये तक का कैश
डिस्काउंट और 30 हजार रुपये तक का कार्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। इसके
अलावा 1.10 लाख रुपये का स्पेशल लॉयल्टी बेनिफ्ट्स भी मिल रहा है। इतना ही
नहीं, स्क्रैपेज प्रोग्राम के तहत 10 हजार रुपये का अतिरिक्त फायदा भी
मिलेगा। इस तरह कुल छूट 2.50 लाख रुपये की हो जाती है।
Renault Duster की कीमत और फीचर्स
इस कॉम्पैक्ट एसयूवी की कीमत 9.86 लाख रुपये से शुरू होकर 14.25 लाख रुपये
(एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। यह 5 सीटर कार है, दो इंजन ऑप्शन मिलते
हैं। पहला इंजन 1.5-लीटर पेट्रोल यूनिट (106PS / 142Nm) है, जिसे 5-स्पीड
MT के साथ जोड़ा गया है। दूसरा इंजन 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल यूनिट (156PS /
254Nm) है, जिसे 6-स्पीड MT और 7-स्टेप सीवीटी के साथ जोड़ा गया है।
फीचर्स की बात करें तो रेनो डस्टर में एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 6-स्पीकर Arkamys साउंड सिस्टम और रियर AC वेंट्स के साथ ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल मिलता है। इसमें डीआरएल के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप, इंजन आइडल-स्टॉप/स्टार्ट और केबिन प्री-कूलिंग की सुविधा है। सेफ्टी के लिए इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर और फ्रंट सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड रूप में दिए गए हैं।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।