गरीबों के पक्के मकान का सपना साकार, सीएम नीतीश ने 12 हजार लोगों को सौंपी घर की चाबी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत बने 12,352 आवास की चाबी लाभार्थियों को सौंपा। दीनदयाल अंत्योदय योजना- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत कुल 79 स्वयं सहायता समूहों के बीच भी 5.81 करोड़ रुपये का कर्ज वितरित किया गया।
इसके अलावा स्मार्ट सिटी से जुड़ी योजनाओं का भी उद्घाटन एवं शिलान्यास सीएम नीतीश ने किया। इनमें अदालतगंज तालाब पुनर्विकास परियोजना, जनसेवा केंद्र, इंटेलिजेंट सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, मंदिरी नाला का विकास, पटना स्टेशन से 440 मीटर सब-वे का निर्माण, एसके मेमोरियल हॉल की फेसलिफ्टिंग और ई-टॉयलेट आदि शामिल थे। मुख्यमंत्री शहरी निकायों में 15 वेंडिंग जोन का भी उद्घाटन किया, जिसमें 13 पटना में जबकि बक्सर व दरभंगा में एक-एक वेंडिंग जोन है।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।