Breaking News

बेगूसरायः शराबी पिता ने 13 माह के पुत्र को नदी में डूबाकर मार डाला, ये थी वजह

 



बेगूसराय से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर आ रही है। जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बनवारीपुर गांव में कलयुगी पिता मनीष कुमार ने अपने 13 माह के मासूम पुत्र शिवम को बलान नदी में फेंक दिया। इससे उसकी मौत हो गयी। दिल दहलाने वाली यह घटना रविवार की शाम की है। इस इस सनसनीखेज घटना के बाद जिले में सनसनी फैल गई। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां कंचन देवी दहाड़ मारकर रोने बिलखने लगी। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने लाश को कब्जे में लेकर सोमवार की सुबह सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

सदर अस्पताल में मृत बच्चे की मां कंचन देवी ने बताया कि रविवार करीब पांच बजे शाम में मायके जाने की तैयारी कर रही थी। उसी समय उनके पति मनीष कुमार शराब के नशे में आया और पत्नी को मायके जाने से मना करने लगा। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में काफी विवाद हुआ। इसी विवाद से नाराज होकर पति ने तीन माह के मासूम पुत्र शिवम को अपने साथ ले गया और बलान नदी के पानी में फेंक कर मार डाला।

नदी में मिला शव

पीड़ित मां कंचन देवी के द्वारा बच्चे को काफी खोजबीन की लेकिन नहीं मिल पाया। फिर  अपने पति से जाकर पूछा कि उसका जिगर का टुकड़ा शिवम कहां है। इस पर उन्होंने कहा कि बच्चा नाव पर घूम रहा है। जब बलान नदी में काफी खोजबीन की तो पानी में तैरता हुआ बेटे  का शव मिला। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना भगवानपुर थाने पुलिस को दी।

आरोपी ने जुर्म किया स्वीकार

मौके पर भगवानपुर थाने के पुलिस पहुंचकर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की सख्ती के बाद मनीष ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इस घटना के बाद जिले में कलयुगी पिता चर्चा का विषय बना हुआ है।

सात साल पहले हुई थी शादी
मनीष कुमार और कंचन देवी की शादी 7 साल पहले हुई थी। कंचन देवी को एक पांच साल का पुत्र रिशु राज व छोटा पुत्र 3 माह का शिवम था। कंचन की जिन्दगी खुशहाल चल रही थी। लेकिन शराब ने उसके परिवार पर कहर बरपा दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।