Breaking News

क्या 38 साल के रिश्ते को खत्म कर पत्नी को तलाक देंगे Anil Kapoor? 30 साल छोटी Kangana से करेंगे शादी

क्या 38 साल के रिश्ते को खत्म कर पत्नी को तलाक देंगे Anil Kapoor? 30 साल छोटी Kangana से करेंगे शादी




बॉलीवुड एक्ट्रर अनिल कपूर वैसे तो अपनी जवानी को लेकर चर्चा में रहते हैं. लेकिन, इन दिनों वो अपने एक बयान को लेकर खासा चर्चा में बने हुए हैं. उन्होंने अपने इस बयान में कहा है कि वो कंगना रनौत से शादी के लिए अपनी पत्नी को भी तलाक दे सकता है

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रर अनिल कपूर वैसे तो अपनी जवानी को लेकर चर्चा में रहते हैं. लेकिन, इन दिनों वो अपने एक बयान को लेकर खासा चर्चा में बने हुए हैं. उन्होंने अपने इस बयान में कहा है कि वो कंगना रनौत से शादी के लिए अपनी पत्नी को भी तलाक दे सकता है. बता दें कि अनिल कपूर की शादी 1984 में हुई थी और दोनों की शादी को 38 साल हो चुके हैं.

कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि वो अपनी पत्नी सुनिता को तलाक देकर कंगना से शादी कर सकते हैं. लेकिन, इसके पीछे की सच्चाई ही कुछ और है. ये सारी अफवाह ‘कॉफी विथ करण’ सीजन-3 से सामने आई है जिसे बॉलीवुड निर्देशक करण जौहर होस्ट करते हैं. मिली जानकारी के मुताबिक 12 दिसंबर, 2010 को ये एपिसोड ऑन एयर हुआ था.
इस एपिसोड में अनिल कपूर के अलावा संजय दत्त और कंगना रनौत भी पहुंची थी और इसी शो के ‘रैपिड फायर राउंड’ के दौरान अनिल कपूर से पूछा गया था कि ऐसी कौन सी महिला है, जिसके लिए वो अपनी पत्नी को भी छोड़ सकते हैं और उन्होंने कंगना के नाम पर मुहर लगा दी. इसके बाद करण ने कंगना से पूछा कि आपको चिंता करनी चाहिए.  इसीलिए, अनिल और सुनीता कपूर के अलगाव की खबरें सही नहीं हैं. अनिल कपूर ने शो के दौरान ये सब बातें मजाक में कहीं थी.

बता दें कि 1984 में जब अनिल कपूर की शादी हुई थी तो उन दिनों सुनीता कपूर मॉडलिंग कर रही थी और उनके पिता एक बैंकर थे और अनिल कपूर उन दिनों बॉलीवुड में अपना करियर बनाने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन, इन दिनों सुनीता कपूर एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं और दोनों की दो बेटियां और एक बेटा हर्षवर्धन कपूर हैं.

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।