बाइक और कार की टक्कर में 4 घायल, दो की मौत
बाइक और कार की टक्कर में 4 घायल, दो की मौत
सिवान - गौतम बुद्ध नगर थाना क्षेत्र के कर्णपूरा बाजार स्थित लोहार टोली मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में एक बच्ची की घटनास्थल पर मौत हो गयी। जबकि बाइक चालक की इलाज के लिए ले जाने के क्रम में रास्ते में दम तोड़ दिया। वही कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दुर्घटना में बाइक व कार क्षतिग्रस्त हो गया।घायल युवकों को लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां कार में सवार तीनों युवकों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जीबीनगर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जबकि घायल युवकों को सदर अस्पताल में भेज दिया। घटना उस समय हुई जब रविवार की शाम कार में सवार युवक व बाइक पर सवार युवक दोनों अपने घर जा रहे थे। इसी बीच तरवारा से बाइक सवार इम्तियाज अपनी बहन शमा परवीन के साथ माघी अपने घर जा रहा था। जबकि कार में सवार तीनों युवक समरदह गांव निवासी राकेश मिश्रा के पुत्र पुष्कर मिश्रा त्रिलोकी मिश्रा एवं विशाल गुप्ता है। तीनों युवक तरवार रास्ते अपने दोस्तों से मिलने के बाद कार में सवार होकर समरदह अपने घर जा रहे थे। इसी बीच बाइक कार की चपेट में आ गया। कार में सवार तीनों युवकों ने पुलिस को बताया कि बगैर घरवालों के बताएं हम लोग तरवारा अपने दोस्तों से मिलने आए थे। इसके बाद तरवारा बाजार घूमने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच कर्णपुरा बाजार स्थित लोहार टोली के समीप सड़क दुर्घटना हो गयी। जिसमें एक बच्ची की मौत हो गयी। जबकि इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में महाराजगंज थाना क्षेत्र के माघी गांव निवासी अलाउद्दीन की पुत्री शमा परवीन व इम्तियाज शामिल है। वहीं घायलों में पुष्कर मिश्रा त्रिलोकी मिश्रा एवं विशाल गुप्ता शामिल है।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।