Breaking News

अररिया : हाइवा डंपर की चपेट में आने से 70 वर्षीया वृद्धा की मौत

 



अररिया में मिट्टी लदा एक अनियंत्रित हाइवा डंपर की चपेट में आने से 70 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका संपतिया खातून दिपोल निवासी अजिज की पत्नी थी। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला अपने पोता के साथ साइकिल पर बैठ कर बथनाहा चौक जा रही थी। दिपोल से बथनाहा जाने के क्रम में साइकिल अनियंत्रित हो गया जिससे महिला सड़क पर गिर पड़ी तथा साइकिल चला रहे युवक सड़क किनारे गड्ढे मे लुढ़क गया। इस बीच उसके पीछे से आ रहे मिट्टी लदा हाईवा डंपर ट्रक ने महिला को रौंद दिया। मौके पर ही वृद्ध महिला की मौत हो गई। 

घटना की सूचना पर आसपास के क्षेत्र के लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं मृतका के परिजनों ने शव को लेकर अपने घर दिपोल चले गए। बताया गया कि हाईवा डंपर चालक व मृतका रिश्तेदार होने की है। आपसी रिश्तों को देखते हुए ग्रामीणों व प्रबुद्धजनों द्वारा मामला को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा  था। वहीं बथनाहा पुलिस मौक पर पहुंच मामले की छानबीन मे जुटी थी। इधर जदयू जिला सचिव नीतिश मेहता ने बताया कि इस इलाके में माफिया द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है। यह दूसरी घटना है जहां मिट्टी खनन के चक्कर मे दूसरी जान चली गई। इससे पूर्व भी खनन किये गए गड्ढे के पानी मे एक बच्चे की डूब कर मौत हो गई थी। प्रशासन को इस पर ध्यान देना होगा।


कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।