Breaking News

संगमनगरी से आज महिला सशक्तीकरण का संदेश देंगे पीएम मोदी, इन 9 योजनाओं से जुड़ी 2.73 लाख महिलाएं होंगी शामिल, पढ़ें डिटेल

वरिष्ठ संवाददाता,प्रयागराज

Sneha Baluni

Tue, 21 Dec 2021 05:21 AM

ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को संगमनगरी से महिला सशक्तीकरण का संदेश देंगे। वह त्रिवेणी तट के करीब स्थित परेड मैदान पर आयोजित महिला सशक्तीकरण सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई होर्डिंग में लिखा है- ‘महिला सशक्तीकरण सिर्फ बात नहीं’ इससे स्पष्ट है कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह बताना है कि प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार के सहयोग से महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए काफी काम किया है। 

शनिवार को कार्यक्रम की तैयारी देखने आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया था कि यह पूरी तरह से सरकारी कार्यक्रम है, इसलिए इसे राजनीति से दूर रखा जाए। पर विधानसभा चुनाव के ठीक पहले हो रहे इस आयोजन के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। इस कार्यक्रम को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की ओर से दिए गए नारे- लड़की हूं लड़ सकती हूं... से भी जोड़कर देखा जा रहा है। 

हालांकि आयोजन से जुड़े अफसरों का कहना है कि यह कार्यक्रम महिला सशक्तीकरण के लिए सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार और अच्छा काम करने वाली महिलाओं को सम्मान देने के उद्देश्य से हो रहा है। ताकि बाकी महिलाएं उनसे प्रेरित हो सकें। अफसरों के मुताबिक कार्यक्रम के लिए प्रयागराज का चयन इसलिए किया गया है क्योंकि कुंभ नगरी से निकला सकारात्मक संदेश प्रदेश ही नहीं पूरे देश में जाता है।

उत्तर प्रदेश से

और पढ़ें

उन्नाव रेप केस के दोषी कुलदीप सिंह सेंगर को राहत, सड़क हादसा मामले में कोर्ट ने किया बरी

उन्नाव रेप केस के दोषी कुलदीप सेंगर को राहत, सड़क हादसा मामले में बरी

पीएम मोदी की अगवानी के लिए काशी तैयार: Photo में देखें काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की सजावट

Photo में देखें पीएम के आगमन से पहले काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की सजावट

कड़ाके की ठंड : लखनऊ में शिमला से ज्यादा सर्दी, पारा 6 डिग्री के नीचे लुढ़का

कड़ाके की ठंड : लखनऊ में शिमला से ज्यादा सर्दी, पारा 6 डिग्री के नीचे

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का वादा, योगी को जिताएं, यूपी में अमेरिका जैसी सड़कें बनवा दूंगा

गडकरी का वादा, योगी को जिताएं, यूपी में अमेरिका जैसी सड़कें बनवा दूंगा

कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं से जुड़ी प्रदेशभर की 2.73 लाख महिला लाभार्थी शामिल होंगी। पीएम दो घंटे प्रयागराज में रहेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सहित महिला मंत्री और सांसद कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। मंच पर मंत्री, सांसद और विधायक को मिलाकर 33 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। 

कार्यक्रम के लिए परेड मैदान को तैयार कर दिया गया है। यहां 85 हजार वर्गमीटर में पंडाल तैयार किया गया है। इसमें पौने तीन लाख महिलाओं के बैठने का प्रबंध है। मंच तैयार हो चुका है, जिसे एसपीजी के हवाले किया जा चुका है। सोमवार को दिन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर तैयारियों के बारे में जानकारी ली।

नौ योजनाओं से जुड़ी महिलाएं होंगी शामिल

कार्यक्रम में नौ सरकारी योजनाओं से जुड़ी महिलाएं शामिल होंगी। इसमें समूह सखी, बैंक सखी, बीसी सखी, कृषि आजीविका सखी, विद्युत सखी, सामुदायिक शौचालय और टेक होम राशन के संचालन से जुड़ी महिलाओं के साथ ही कन्या सुमंगला योजना और स्वयं सहायता समूह की लाभार्थी महिलाएं शामिल हैं।

संवाद भी करेंगे पीएम

कार्यक्रम के दो प्रमुख अंग होंगे। प्रधानमंत्री का संबोधन और संवाद। संवाद के लिए परेड मैदान में एक कक्ष बनाया गया है। वहां विभिन्न योजनाओं में उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाओं को बैठाया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर एक प्रदर्शनी भी लगाई गई है। प्रधानमंत्री चयनित महिलाओं से प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान तीन अलग-अलग योजनाओं की 25-25 यानी कुल 75 महिलाओं से संवाद करेंगे।

202 टेक होम प्लांट का करेंगे शिलान्यास

पीएम प्रदेश की 202 तहसीलों में स्थापित हो रहे टेक होम प्लांट का शिलान्यास करेंगे। इनमें आठ प्लांट प्रयागराज की आठ तहसीलों में स्थापित किए जाएंगे।

समूहों के खाते में फंड का स्थानांतरण

पीएम प्रदेश के विभिन्न जिलों में क्रियाशील 1.60 लाख स्वयं सहायता समूहों के खाते 1000 करोड़ रुपये का रिवाल्विंग फंड स्थानांतरित करेंगे।

कन्या सुमंगला योजना

कन्या सुमंगला योजनामुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के एक लाख एक हजार लाभार्थियों के खाते में पीएम फंड ट्रांसफर करेंगे।

योजनाएं और लाभार्थियों की संख्या

           बीसी सखी                      60000

सामुदायिक शौचालय की संचालक  57000

टेक होम प्लांट की संचालक           4040

स्वयं सहायता समूह की महिलाएं     1.15 लाख

कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी   37000

प्रधानमंत्री का कार्यक्रम

-बमरौली एयरपोर्ट पर आगमन 12:45 बजे

-परेड मैदान हेलीपैड पहुंचेंगे 1:05 बजे

-कार्यक्रम स्थल पर आगमन 1:10 बजे

-प्रदर्शनी का अवलोकन 1:10 बजे से 1:15 बजे

-मंच पर आगमन 1:17 बजे

-प्रधानमंत्री का स्वागत 1:19 बजे

-लघु फिल्म का प्रदर्शन 1:20 से 1:24 बजे

-प्रधानमंत्री का उद्बोधन 1:50 से 2:20 बजे

-परेड हेलीपैड आगमन 2:23 बजे

-बमरौली एयरपोर्ट आगमन व प्रस्थान 2:48 बजे

यह भी खास

-03 विंग, 09 पंक्तियों और 68 ब्लॉक में बैठेंगे लाभार्थी

-1920 शिक्षकों की लगाई गई है कार्यक्रम में ड्यूटी

-383 शिक्षकों को बतौर नोडल किया गया तैनात

-4000 वाहनों की परेड मैदान पर होगी पार्किंग

-15 पार्किंग स्थल कार्यक्रम के लिए बनाए गए हैं

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।