Breaking News

लव मैरिज के बाद लड़की हुई गर्भवती तो प्रेमी ने रखने से किया इनकार, थाने पहुंची युवती, दर्ज कराई एफआईआर

 



प्रेम विवाह के बाद जब लड़की गर्भवती हो गई तो प्रेमी ने उसे रखने से इनकार कर दिया है। ऐसी स्थिति में लड़की ने पुलिस की शरण ली है। उसने इस संबंध में थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। लड़की का गुरुवार को मेडिकल जांच के साथ ही कोर्ट में बयान भी दर्ज कराया गया है। यह मामला पटना के फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि गांव के ही युवक कुंदन कुमार से उसकी दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच प्रेम बढ़ता गया। इसके बाद कुंदन ने नवादा के खनवां में एक मंदिर में उससे शादी कर ली। शादी करने के बाद कुंदन उसे फिर घर पर लाकर छोड़ दिया। लड़की ने कहा कि शादी के बाद कुंदन उससे बराबर मिलते-जुलते रहा।

इसी बीच वह दो माह की गर्भवती हो गई। अब कुंदन उसे रखना नहीं चाहता है। परेशान होकर उसे पुलिस की शरण लेनी पड़ी। थानाध्यक्ष राहुल रंजन ने बताया कि लड़की के लिखित आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है। लड़की की मेडिकल जांच और कोर्ट में बयान दर्ज कराई गई है।


कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।