मोकामा विधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत, डबल मर्डर केस में कोर्ट ने किया बरी
बिहार के मोकामा से आरजेडी के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। डबल मर्डर केस में पटना की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने अनंत सिंह समेत दो आरोपियों को बरी कर दिया है। अभियोजन पक्ष अपना आरोप साबित करने में असफल रहा।
जानकारी के अनुसार, बाढ़ अंतर्गत भदौर थाना अंतर्गत बांका गांव में 30 अक्टूबर 2015 को प्रेम कुमार सिंह और जवाहर सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में मोकामा विधायक अनंत सिंह समेत तीन आरोपी के खिलाफ ट्रायल चला। मृतक प्रेम कुमार सिंह एक रिटायर्ड फौजी था। अनंत सिंह प्रेम कुमार को अपना अंगरक्षक बनाने के लिए दबाव बना रहे थे। लेकिन उन्होंने अंगरक्षक बनने से इनकार कर दिया था जिसके कारण यह घटना हुई है।
अनंत सिंह के घर से मिले थे एके-47 और ग्रेनेड
बीते साल, अनंत सिंह के पुश्तैनी मकान लदमा से पुलिस ने छापेमारी के दौरान
एके-47 गन और एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया था। इस मामले पिछले महीने अनंत
सिंह का बयान एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश ने दर्ज किया था। अनंत
सिंह ने अपने बयान में कहा कि मेरा पुश्तैनी घर नदवां में है। मेरे
पुश्तैनी घर की देखरेख (केयर टेकर) अनिल राम नहीं करता है और न ही उसे हम
जानते हैं। मेरे पुश्तैनी घर से कुछ बरामद नहीं हुआ है। मैं पुश्तैनी घर पर
नहीं रहता हूं। मैं 17-18 वर्ष से पटना स्थित सरकारी आवास में रहता हूं।
मैं दो बार नदंवा गांव गया था, एक बेटी की शादी के लिए और एक बार भाई के
श्राद्ध में। मैं निर्दोष हूं।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।