बिहार : किशनगंज से मिले बम मामले की जांच के लिए पहुंची फोरेंसिक टीम
किशनगंज के धर्मगंज में मिले बम मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम रविवार को घटनास्थल पहुंची। टीम में फोरेंसिक के तीन सदस्य शामिल थे। फोरेंसिक टीम किशनगंज सदर थाना की टीम को साथ लेकर धर्मगंज स्थित घटनास्थल पर पहुंची।
टीम में एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी और सदर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशू भी शामिल थे। टीम सबसे पहले सदर थाना पहुंची, जहां एसडीपीओ से आवश्यक जानकारी ली गई। इसके बाद फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंची। वहां से बम का नमूना एकत्रित किया। साथ ही कई साक्ष्य भी लिए गयें। नमूना लेकर टीम वापस भागलपुर लौट गई। एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी ने कहा कि घटना स्थल से नमूना लिया गया है। एफएसएल की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट रूप में कुछ कहा जा सकता है।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।