बिहार पुलिस कांस्टेबल पीईटी परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, यहां देखें डिटेल्स
केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (सीएसबीसी) ने बुधवार को कहा कि बिहार पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) का आयोजन 28 जनवरी से होगा। सीएसबीसी पीईटी एडमिट कार्ड 5 जनवरी को जारी करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जो उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाएंगे वे 24, 25 जनवरी को सीएसबीसी से संपर्क कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 8,415 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती अभियान की घोषणा 11 नवंबर, 2020 को की गई थी। पीईटी के लिए उम्मीदवारों का चयन 14 मार्च और 21 मार्च को हुई लिखित परीक्षा के आधार पर किया गया है. लिखित परीक्षा का परिणाम 6 दिसंबर को घोषित किया गया था। उम्मीदवारों को दोनों वैक्सीन लगी होनी चाहिए और परीक्षा केंद्र पर COVID-19 वैक्सीन प्रूफ सर्टिफिकेट ले जाना होगा।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।