Breaking News

बेखौफ बदमाश: बंदूक की नोंक पर डीलर दंपती के बांधे हाथ-पैर, नगदी और जेवरात लेकर हुए फरार, चाबी नहीं देने पर पीटा

 




कटिहार के अबादपुर थाना क्षेत्र के आबादपुर प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित एक डीलर के घर में बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने पिस्टल के बल पर डीलर और उसके परिवार के लोगों का पैर-हाथ बांध कर घर में रखा 2 लाख रुपये नगद और लाखों रुपये के जेवरात लूट लिये। घटना की सूचना मिलने पर मंगलवार को बारसोई डीएसपी, इंस्पेक्टर, आबादपुर थानाध्यक्ष दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली।

पीड़ित डीलर प्रेमानंद चौधरी ने बताया कि सोमवार की रात खाना खाने के बाद वे लोग घर में सो गये थे। रात के करीब 12 बजकर 45 मिनट पर घर के आंगन के तरफ का दरवाजा तोड़कर उनके घर में छह सात अज्ञात बदामाश घुस गये। घुसते ही ये लोग गाली गलौज करने लगे। विरोध करने मेरे और मेरी पत्नी कल्पना चौधरी के हाथ-पैर बांध दिए। गोदरेज की चाबी नहीं देने पर मारपीट भी की। 

बदमाशों ने उसके पास से अलमीरा की चाबी छीनकर मेरे घर का गोदरेज, बक्सा और अलमारी खोलकर उसमें रखे 2 लाख रुपये ले लिये। बदमाशों ने मेरे गले से करीब तीन भर की सोने की चेन व सोने की करीब दो भरी की दो अंगूठी और एक सिम लगा मोबाइल लूट लिया। इसके बाद जिस रास्ते से घर के अंदर आये थे। उसी रास्ते से सभी बदमाश भाग गये। बदमाशों में से एक के हाथ में लोहे की रॉड और दो के हाथ में देसी पिस्टल थी। बदमाश अलमारी से भी जेवरात ले गये।


कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।