सदर प्रखंड में रबी फसल की बीज किसानों को नहीं मिलना बहुत बड़ा दुर्भाग्य-संजय कुमार युवा राजद जिला उपाध्यक्ष सारण।
सदर प्रखंड में रबी फसल की बीज किसानों को नहीं मिलना बहुत बड़ा दुर्भाग्य-संजय कुमार युवा राजद जिला उपाध्यक्ष सारण।
छपरा/युवा राजद जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि प्रखंड कृषि पदाधिकारी सदर अनुदानित बीज को किसानों को देने में असमर्थ बता रहे हैं सांढा पंचायत के किसान हरेंद्र राय ने जिला पदाधिकारी सारण को आवेदन देकर बताया कि सदर प्रखंड में रवि फसल सही समय पर नहीं मिल रहा है जिसका उन्होंने ऑनलाइन भी किए सरकार के नियमानुसार उसके बाद भी उनको नहीं मिला अपने मजदूरी छोड़कर कई कई दिन प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाएं उसके बाद भी नहीं मिला। जिसके बाद मेरे संज्ञान में आया तो मैंने कृषि पदाधिकारी सदर कपिल प्रसाद से मोबाइल पर वार्ता किया लेकिन उन्होंने भी संतोष पूर्ण जवाब नहीं दिए कह रहे हैं चना की बीज खत्म हो गई है।
मैं माननीय मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री बिहार सरकार और जिला पदाधिकारी सारण से पूछना चाहता हूं कि जब सरकार के आदेश अनुसार सही समय पर किसान ऑनलाइन बीज के लिए करते हैं उसके बाद भी बीज नहीं मिलता है यह बहुत ही अशोभनीय बात है जिससे जाहिर होता है कि प्रखंड के पदाधिकारी और डिलरो की मिलीभगत से किसानों तक उनका हक नहीं मिल पा रहा है। जिससे किसानों में काफी आक्रोश है और सदर प्रखंड में जितने भी रबी फसल के बीज वितरण हुए उसकी अभिलंब जांच की जाए क्योंकि ऑनलाइन करने वाले किसान को मिला कि नहीं मिला इससे बहुत भारी घोटाला उजागर होगा।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।