Breaking News

मशरक में विद्युत चोरी में तीन उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज

 मशरक में विद्युत चोरी में तीन उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज



मशरक (सारण) : सारण विद्युत अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर मशरक प्रशाखा में गुरूवार को चोरी से विद्युत जलाने के खिलाफ संयुक्त रूप से की गई छापेमारी में जेई पानापुर,अमनौर एवं मशरक जेई विक्रम कुमार और मानव बल के साथ सघन छापेमारी अभियान चलाकर चोरी से टोका फंसाकर बिजली जलाने को लेकर तीन लोगों पर लाखों रुपया से अधिक का जुर्माना लगा कर मशरक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जिसमें शेखपुरा गांव में तारकेश्वर सिंह पिता स्व बच्चा सिंह पर 68 हजार 949 रुपया ,शेखपुरा गांव निवासी सुन्दर महतो पिता भगवान महतो पर किराए की दुकान में पाव रोटी की दुकान में टोका फसा कर बिद्युत चोरी करने के कारण 1 लाख 54 हजार 3 रुपया , छपिया गाँव में अमेरिकन साह पिता गौरी शंकर साह पर 10 हजार 3 सौ 10रुपया का जुर्माना लगा कर विद्युत अधिनियम की धारा 2003 के धारा 135 के अंतर्गत मशरक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।