छपरा - मशरक नगर पंचायत के विकास के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई
छपरा - मशरक नगर पंचायत के विकास के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई
युवा समाज को संगठित होने पर बल दिया। आज के युवा नौकरी के पीछे पड़ा हुआ है सभी युवाओं से आग्रह है कि आत्म बल बनें। खुद उत्पादन की क्षमता रखे और प्रयास करें कम से कम एक असहाय गरीब परिवार को अच्छे शिक्षा दीक्षा दी जाए तभी युवा आगे जायेंगें : पप्पू सिंह
सारण : मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के मशरक में एक आवश्यक बैठक युवाओं के चहेता कृष्णा कुमार यादव के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें नये वर्ष के आगमन पर सभी युवा, समाजसेवी, व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक को बधाई दी गई और अगली बैठक में बुलाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया और मशरक नगर पंचायत के विकास के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई जिसमें मुख्य अतिथि विरन कुमार सिंह ने कहा कि मशरक नगर पंचायत क्षेत्र का विकास सर्व समाज और शिक्षा को और बेहतर करने के मुद्दे पर खास चर्चा हुई और अगली बैठक जल्द कराने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया मौके पर मुख्य रूप पप्पू सिंह ने कहा कि युवा समाज को संगठित होने पर बल दिया। आज के युवा नौकरी के पीछे पड़ा हुआ है सभी युवाओं से आग्रह है कि आत्म बल बनें। खुद उत्पादन की क्षमता रखे और प्रयास करें कम से कम एक असहाय गरीब परिवार को अच्छे शिक्षा दीक्षा दी जाए तभी युवा आगे जायेंगें। मौके पर विरन सिंह, अमरेन्द्र कुमार सिंह, जीतन राय, खेदन यादव, पुकार साह, आदि मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।