Breaking News

गोपालगंज के पंचदेवरी में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने आधा दर्जन स्कूलों का किया औचक निरीक्षण

 गोपालगंज के पंचदेवरी में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने आधा दर्जन स्कूलों का किया औचक निरीक्षण



गोपालगंज के पंचदेवरी प्रखंड के आधा दर्जन से अधिक स्कूलों का औचक निरीक्षण जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने मंगलवार को किया। इस दौरान कई स्कूलों में शिक्षकों की संख्या नदारद थी। जिसे देखकर डीईओ ने कड़ी नाराजगी जताई। औचक निरीक्षण के क्रम में कई अनियमितता पाई गई , प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भगवानपुर, प्रथमिक विद्यालय बनकटा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय शीतल चौराहा, राजकीय मध्य विद्यालय गहनी चकिया, स्वतन्त्रता सेनानी राम नंदलाल बालिका उच्च विद्यालय गहनी चकिया सहित आधा दर्जन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।डीईओ ने कहा कि अधिक ठंड के कारण बच्चों के शैक्षणिक गतिविधि का समय जिला अधिकारी के द्वारा बदला गया है। शिक्षक सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक विद्यालय में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि भगवानपुर में निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रधान शिक्षक के अलावा कोई शिक्षक नहीं आए थे। वही गहनी चकिया में सभी शिक्षकों के साथ पठन-पाठन सुचारू रूप से चल रहा था। उन्होंने शिक्षकों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि शिक्षक समय पर ध्यान दें। नहीं तो घर बैठा दिए जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।