बनकटवा में विधायक ने किया दो सड़को का शिलान्यास।
घोड़ासहन/बनकटवा पूर्वी चम्पारण: बनकटवा सीमावर्ती क्षेत्र की सड़कों को दुरुस्त करने की पहल लगातार जारी है।सभी सड़को को मुख्य सड़क से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।उक्त बातें स्थानीय नरकटिया विधायक डॉ शमीम अहमद ने प्रखंड क्षेत्र के सठौरा व अठमोहान में सड़कों के शिलान्यास करते हुए कही।मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत सठौरा व अठमोहान गांव में बनने वाले सड़को का शिलान्यास गुरुवार को नरकटिया विधायक डॉ शमीम अहमद के द्वारा किया गया।सड़क निर्माण कार्य ऐभीएसटी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा किया जाना है।जिसमे सठौरा गांव में 64.73 लाख की लागत से 790 मीटर लंबाई की सड़क व अठमोहान गांव में 32.76 लाख की लागत से 385 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य पूरा किया जाना है। मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष सीताराम यादव,शिवशंकर यादव,सुबोध यादव,संतोष पटेल,हरिशंकर सिंह,हारून आलम,मुखिया नागेंद्र यादव उर्फ भुवाली यादव,बच्चा यादव,विनोदी यादव,रामदयाल यादव,धर्मेंद्र यादव ,मनोज प्रसाद सहित राजद के अन्य कई कार्यकता मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।