Breaking News

यूपी और हरियाणा की तरह क्या बिहार में भी लगेगा नाइट कर्फ्यू? जानिए क्या बोले सीएम नीतीश कुमार

 यूपी और हरियाणा की तरह क्या बिहार में भी लगेगा नाइट कर्फ्यू? जानिए क्या बोले सीएम नीतीश कुमार



बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के कारण फिलहाल बिहार में रात्रि कर्फ्यू लगाने से इनकार किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि बिहार की स्थिति सभी राज्यों से बेहतर है। यहां अभी नाइट कर्फ्यू लगाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए है।

नीतीश कुमार ने कहा कि देश में कोविड संक्रमण के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। ओमिक्रॉन वैरिएंट के भी मामले कई राज्‍यों में सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण का दौर कब तक चलेगा, यह कोई नहीं जानता है। ऐसे में संक्रमण के पूरी तरह खत्‍म होने तक मास्‍क और कोविड गाइडलाइन का पालन करते रहना बेहद जरूरी है। बिहार में टेस्टिंग को भी बढ़ाया गया है। गौरतलब है कि बिहार में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन अभी तक यहां नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का कोई मामला नहीं मिला है।


केंद्र सरकार ने हाल में सभी राज्‍यों को कोविड संक्रमण और ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए एहतियात बरतने और कोविड गाइडलाइन का पूरी सख्‍ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र गुजरात, मध्यप्रदेश, यूपी और हरियाणा में सरकार ने रात्रि कर्फ्यू लगा दिया है। इस बीच बिहार में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार की ओर से की गई व्‍यवस्‍था का जायजा लेने के लिए एक केंद्रीय टीम भी पटना आ रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।