मशरक में ठंड में आग ताप रही वृद्ध महिला झुलसी, छपरा रेफर
मशरक में ठंड में आग ताप रही वृद्ध महिला झुलसी, छपरा रेफर
सारण : मशरक थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव में गुरुवार को ठंड के दौरान आग ताप रही एक वृद्ध महिला आग से झुलस गई। इस अवस्था में इलाज के लिए मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जो मशरक थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव निवासी बहारण मियां की 75 वर्षीय पत्नी निजामण खातून बतायी जा रही है। आग में झुलसी महिला को मशरक अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ड्रा. एस के विद्यार्थी ने उसकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि आज ठंड के वज़ह से आग ताप रही थी कि अचानक आग उसके कपड़े में लग गयी। आग बुझाया जाता तब तक वह आग से बुरी तरह झुलस चुकी थी।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।