Breaking News

भूतपूर्व प्रधानमंत्री की जयंती राजकीय समारोह के रुप में मनायी जाएगी।

 भूतपूर्व प्रधानमंत्री की जयंती राजकीय समारोह के रुप में मनायी जाएगी।




 छपरा  (सारण) : भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती राजकीय समारोह के रुप में मनायी जाएगी। इस अवसर पर 25 दिसम्बर को पूर्वाह्न 11:00 बजे सारण समाहरणालय परिसर में स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी के तैलचित्र पर माल्यार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी के महान व्यक्तित्व, अपूर्व कृतित्व एवं देश के बहुमुखी विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष 25 दिसम्बर को उनकी जयंती राजकीय समारोह के रुप में मनाये जाने का निर्णय लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।