जल्द रुपये दो, नहीं तो गोली मार देंगे... बिहार में अब डाकिया भी सुरक्षित नहीं, बंदूक की नोक पर कैश और मोबाइल लूटा
मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना के वाजितपुर मध्य विद्यालय के पास शनिवार को बाइक सवार दो अपराधियों ने कट्टा के बल पर डाकिया से 35 सौ रुपये व मोबाइल लूट लिया। पीड़ित सुधीर कुमार सिंह जैतपुर डाकघर में कार्यरत हैं। घटना के वक्त बाइक से डेलुआ गांव स्थित घर आ रहे थे। उन्होंने दो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
डाकिया ने पुलिस को बताया कि जैसे ही वाजितपुर मध्य विद्यालय के पास पहुंचे, पीछे से बाइक सवार अपराधियों ने ओवरटेक कर रोक लिया। दोनों अपराधी देसी कट्टा से लैस थे। धमकी देने लगे कि तुमने बैंक से तीन लाख रुपये निकाले हैं। जल्द रुपये दो नहीं तो गोली मार देंगे। इसपर डाकिया ने कहा कि उनके पास इतने रुपये नहीं है। तब अपराधियों ने उनकी बाइक की चाबी लेकर बाइक की डिक्की खोल तलाशी ली। बड़ी राशि नहीं मिलने पर सुधीर के पास से 35 सौ रुपये, मोबाइल व बाइक की चाबी लेकर गिजास गांव की ओर फरार हो गए।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।