बिहारः उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी से बड़ा सवाल पूछते हुए दी चेतावनी कहा- जदयू आंदोलन भी कर सकता है
बिहारः उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी से बड़ा सवाल पूछते हुए दी चेतावनी कहा- जदयू आंदोलन भी कर सकता है
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा भाजपा को यह बताना चाहिए कि बिहार को विशेष पैकेज का पैसा किन-किन मदों में और कैसे मिला? भाजपा के लोग भी सरकार में शामिल हैैं तो उन लोगों को भी यह बताना चाहिए कि राशि कहां और किस मद में खर्च हुई है।
राज्य ब्यूरो, पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोगों को यह बताना चाहिए कि बिहार को विशेष पैकेज का पैसा किन-किन मदों में और कैसे मिला? भाजपा के लोग भी सरकार में शामिल हैं तो उन लोगों को भी यह बताना चाहिए कि राशि कहां और किस मद में खर्च हुई है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि नीति आयोग ने अपनी रिपोर्ट में यह माना है कि बिहार पिछड़ा है। केंद्र की सरकार भी बिहार को पिछड़ा मानती है तो बिहार को और विकसित करने के लिए विशेष राज्य के दर्जे की आवश्यकता है।
- उपेंद्र ने कहा- भाजपा को बताना चाहिए कि विशेष पैकेज का पैसा किन-किन मदों में मिला
- जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने की आवश्यकता नहीं
- कहा कि विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला तो जदयू आंदोलन पर भी विचार करेगा
नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में हुआ बहुत काम
पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में बहुत काम हुआ है। लेकिन जब तक विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा तब तक विकास की रफ्तार और बढ़ नहीं पाएगी। उपेंद्र ने कहा कि सभी पार्टियों को एक साथ मिलकर और खासकर भाजपा के लोगों को इसे इगो का मुद्दा बनाते हुए केंद्र की सरकार से बात करनी चाहिए ताकि बिहार को वाजिब हक मिले।
इस मुद्दे को लेकर अभी आंदोलन की स्थिति तो नहीं है। ऐसा लगता है कि आने वाले समय में भाजपा भी इस बात को मानेगी। लेकिन अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलता है तो जदयू आंदोलन करने के बारे में भी विचार करेगी।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।