Breaking News

सिवान में हथियार के दम पर हुई बड़ी लूट जानिए पूरा मामला..

 सिवान में हथियार के दम पर हुई बड़ी लूट जानिए पूरा मामला..



6 नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, बाजार में दहशत का माहौल


पत्रकार पुनीत कुमार मौर्य/सिवान


अभी-अभी सिवान जिला से बड़ी खबर सामने आ रही है आपको बता दें कि सीवान जिले के मैरवा थाना इलाके के मैरवा मेन रोड स्टेट बैंक के ठीक सामने सोमवार की देर शाम बाइक सवार 6 की संख्या में आए बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर टॉफी मिठाई दुकानदार से 25 हज़ार रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए हैं। इसके बाद बाजार में दहशत का माहौल कायम हो गया है। वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मैरवा थाना की पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। मैरवा थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि, लूट की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की जा रही है। पीड़ित के तरफ से आवेदन नहीं दिया गया है।


हवाई फायरिंग कर सरेआम 25 हजार की लूट


सीवान के मैरवा थाना इलाके के मैरवा शहर में मेन रोड पर स्टेट बैंक के ठीक सामने स्थित कुंदन कुमार बर्नवाल की टॉफी मिठाई की दुकान है। यहां वे रोज की तरह सोमवार की शाम दुकान में बैठे हुए थे। देर शाम हथियार से लैश होकर बाइक सवार 6 की संख्या में आये नकाबपोश अपराधियों ने हवाई फायरिंग कर दुकानदार कुंदन कुमार बर्नवाल से 25 हज़ार रुपये लूटकर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।


इलाके में दहशत, छानबीन में जुटी पुलिस

वही इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। दुकान के सामने लोगो की भीड़ जमा हो गई है। वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मैरवा थाना की पुलिस मामले के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के बाद छानबीन में जुट गई है। मैरवा थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि,लूट की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की जा रही है।पीड़ित के तरफ से आवेदन नहीं दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।