Breaking News

बकरी ने इंसान जैसी शक्‍ल का बच्‍चें को दिया जन्‍म, पैदा होते ही तोड़ दिया दम

 बकरी ने इंसान जैसी शक्‍ल का बच्‍चें को दिया जन्‍म, पैदा होते ही तोड़ दिया दम





प्राय: ऐसा सुना जाता है कि गाय या भैंस कभी-कभार ऐसे बच्चों को जन्म देती है जो आम बछड़ों से अलग होते हैं। अभी हाल ही में एक ऐसी ही घटना जबरदस्त चर्चा में है। असम के कछार जिले में एक बकरी ने इंसानों जैसी शक्ल वाले बच्चे को जन्म दिया, जिसे देखकर स्थानीय लोग हैरान रह गए हैं। हालांकि यह बच्चा ज्यादा देर तक जिंदा नहीं रह पाया और उसकी मौत हो गई। दरअसल, यह घटना असम के कछार जिले की है। आजतक की एक ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला यहां स्थित धौलाई विधानसभा इलाके के गंगा नगर गांव का है। यहां रहने वाले एक शख्स के यहां की पालतू बकरी ने बच्चा दिया तो सब चौंक गए। कुछ लोग तो डर के मारे वहां से भागने भी लगे क्योंकि इसकी शक्ल इंसानों जैसी थी और इसका रंग भी अजीब था। बकरी के इस बच्चे के दो पैर और इंसानों जैसे दो कान दिखाई दिए। बकरी के बच्चे की आंख भी इंसानों जैसी दिख रही थी। लेकिन इसके शरीर की बनावट बेहद अजीब थी। बकरी के मालिक ने बताया कि जैसे ही बकरी ने बच्चे को जन्म दिया तो हर कोई चौंक उठा। उसका पूरा चेहरा इंसानी बच्चे जैसा ही था। लेकिन इसकी पूंछ नहीं थी।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।