मशरख - महाराजगंज लाइन में मेंटेनेंस कार्य को लेकर सोमवार को तीन घंटे बिजली की आपूर्ति रहेगी बंद
मशरख - महाराजगंज लाइन में मेंटेनेंस कार्य को लेकर सोमवार को तीन घंटे बिजली की आपूर्ति रहेगी बंद
गवानपुर हाट ( सिवान):- 132 केवी मशरख - महाराजगंज लाइन में पेड़ों की कटाई - छंटाई एवं महाराजगंज ग्रिड सब स्टेशन में मेंटेनेंस कार्य को लेकर सोमवार को तीन घंटे बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी । सहायक कार्यपालक अभियंता ग्रिड सबस्टेशन विवेक कुमार ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के कारण सोमवार को दोपहर 12 बजे से शाम तीन बजे तक ग्रिड सब स्टेशन महाराजगंज ( मलमलिया ) से सभी 33 केवी फीडरों भगवानपुर लकड़ी नबीगंज , बसंतपुर , सरायपड़ौली , डुमरा एवं गोरेयाकोठी की बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी ।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।