मशरक में रात के अंधेरे में घर मे घुसकर महिला से नजायज संबंध बनाने का प्रयास
मशरक में रात के अंधेरे में घर मे घुसकर महिला से नजायज संबंध बनाने का प्रयास
सारण - मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर चमरिया गांव में रात्रि में विवाहित महिला के घर में दीवाल फाद कर घुसे युवक ने नाजायज संबंध बनाने को लेकर महिला का मुंह गमछे से बाध दिया। पर महिला के चिल्लाने पर युवक फरार हो गया। वही युवक महिला का पचास हजार रूपया और ननद की शादी के लिए रखे गहने भी लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना पुलिस ने महिला के दरवाजे पर पहुंच मामले का जांच-पड़ताल किया। वही घटना की महिला के द्वारा थाना पुलिस को आवेदन दिया गया जिसमें थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया। मामलेे में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि महिला के द्वारा फोन पर शिक़ायत दर्ज कराई गई। मौके पर रात्रि में ही पुलिस गश्ती दल भेजकर जांच-पड़ताल की गई। मामलेे में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। महिला ने प्राथमिकी में बताया कि उसी के पड़ोसी मनीष कुमार पिता हरेंद्र मांझी उससे नाजायज संबंध बनाने को लेकर रात्रि में उसके घर में घुस गया और ननद की शादी के लिए रखे गहने और पचास हजार रुपए ले लिया और नाजायज संबंध बनाने को लेकर उसका मुह गमछा से बाध दिया तब तक उसकी नीद खुली और चिल्लाने पर युवक फरार हो गया। मामलेे में युवक के परिजनों ने धमकी दी कि यदि पुलिस से शिकायत दर्ज करोगी तो जान से मार देंगे।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।